देश की खबरें | गुजरात में एक परिवार के छह सदस्यों ने खाया जहर, तीन की मौत

वडोदरा, तीन मार्च गुजरात के वडोदरा में एक परिवार के छह सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या करने के उद्देश्य से जहर खा लिया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में तीन साल का एक बच्चा भी है।

घटना सामा इलाके में स्थित स्वाति सोसाइटी में हुई। शाम लगभग पांच बजे परिवार के एक सदस्य ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में कॉल कर घटना की सूचना दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार के जहर खाने का कोई सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है।

पुलिस का मानना है कि आर्थिक तंगी से ऊबकर कर परिवार ने यह कदम उठाया होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)