देश की खबरें | झारखंड के रामगढ़ में विधानसभा उपचुनाव से पहले कार से छह लाख बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के रामगढ जिले में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव से पहले बीती रात एक कार से ‘बिना लेखा-जोखा की’ छह लाख रुपये नकदी बरामद की गयी ।

रामगढ़, पांच फरवरी झारखंड के रामगढ जिले में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव से पहले बीती रात एक कार से ‘बिना लेखा-जोखा की’ छह लाख रुपये नकदी बरामद की गयी ।

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने बताया कि शनिवार देर रात्रि रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुटुपालू घाटी में जांच के दौरान एक कार से यह नकदी बरामद की गयी। यह कार रांची के लापुंग से रामगढ़ जा रही थी।

उन्होंने बताया कि कार में बैठे लोग नकदी का कोई हिसाब- किताब नहीं दे सके, उन्होंने बस इतना दावा किया उनकी कुछ मशीनें खरीदने की योजना थी।

उन्होंने कहा कि लिहाजा इस राशि को बरामद कर मामले की जांच की जा रही है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रामगढ़ के उपायुक्त ने उपविकास आयुक्त नगेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया है।

उपचुनाव को देखते हुए रामगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्गों पर नकदी, हथियारों आदि की जांच के लिए आधा दर्जन नाके लगाये गये हैं।

रामगढ़ में 27 फरवरी को मतदान होने हैं और फिलहाल यहां पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है जो सात फरवरी को पूरी हो जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\