एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र में 25 हजार कंपनियों के छह लाख कर्मचारियों ने काम काज शुरू किया : मंत्री

उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान देसाई ने कहा कि राज्य में 25 हजार कंपनियों में काम काज शुरू हो चुका है।

महाराष्ट्र में 25 हजार कंपनियों के छह लाख कर्मचारियों ने काम काज शुरू किया : मंत्री
जमात

मुंबई, 11 मई महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत छह लाख लोगों ने लॉकडाउन में ढील दिये जाने के बाद काम काज शुरू कर दिया है ।

उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान देसाई ने कहा कि राज्य में 25 हजार कंपनियों में काम काज शुरू हो चुका है।

उन्होंने बताया, 'इन 25 हजार कंपनियों में काम करने वाले करीब छह लाख कर्मी काम शुरू कर चुके हैं । अकेले पश्चिम महाराष्ट्र में नौ हजार 147 उद्योग हैं जिन्होंने काम काज शुरू करने के लिये अनुमति मांगी है। इनमें से 5,774 कंपनियों ने काम काज शुरू कर दिया है।'

उन्होंने कहा कि मुंबई, ठाणे, पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में​ किसी भी उद्योग को शुरू करने की अनुमति नहीं दी गयी है क्योंकि ये कोविड—19 मामले के लिहाज से सबसे अधिक संवेदनशील है और ये रेड जोन में हैं ।

मंत्री ने कहा कि ​हम काम शुरू कर कोई जोखिम नहीं उठा सकते हैं ।

उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पूरे प्रदेश को ग्रीन ज़ोन बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं ।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).