देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में बारिश से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को बारिश से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 30 जुलाई पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को बारिश से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आपदा प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को शुरू हुई बारिश के बाद आसनसोल में एक घर की मिट्टी की दीवार गिरने से पांच वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में उसकी मां और बहन घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज में दीवार गिरने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बांकुड़ा जिले के सिमलापाल और सोनामुखी में दीवार गिरने की इसी तरह की घटनाओं में दो और लोगों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग ब्लॉक 2 में दीवार गिरने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हावड़ा के दासनगर में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके घर में करंट लगने से मौत हो गई। भारी बारिश के कारण व्यक्ति के घर में पानी भर गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘रघुनाथगंज में भारी बारिश की वजह से मिट्टी के 10 घर क्षतिग्रस्त हो गए।’’

मूसलाधार बारिश के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और नदियों के उफान के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के निचले इलाकों में पानी भर गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड