एजेंसी न्यूज

Explosions in Nagpur factory: नागपुर के निकट कारखाने में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत, तीन घायल

महाराष्ट्र में नागपुर शहर के निकट विस्फोटक बनाने वाले एक कारखाने में बृहस्पतिवार अपराह्न हुए विस्फोट में पांच महिलाओं समेत छह श्रमिकों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए.

Explosions in Nagpur factory: नागपुर के निकट कारखाने में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत, तीन घायल
(Photo : X)

नागपुर, 13 जून : महाराष्ट्र में नागपुर शहर के निकट विस्फोटक बनाने वाले एक कारखाने में बृहस्पतिवार अपराह्न हुए विस्फोट में पांच महिलाओं समेत छह श्रमिकों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना नागपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत धमना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुई.

नागपुर के पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने बताया कि कुल नौ घायलों को शहर के दो निजी अस्पतालों में लाया गया. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इनमें से पांच महिलाओं और एक पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह भी पढ़ें : कुवैत में आग लगने की घटना में केरल के निवासी ने साहस दिखाकर बचाई अपनी जान

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस समय विस्फोट हुआ तब ज्यादातर श्रमिक विस्फोटक सामग्री पैक कर रहे थे. उन्होंने बताया कि जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).