विदेश की खबरें | अमेरिका में सप्ताहांत में गोलीबारी की घटनाओं में छह लोग मारे गए, कई घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विश्लेषकों का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान से अमेरिका में हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। हिंसा और गोलीबारी की ताजा घटनाएं शिकागो, वाशिंगटन, मध्य पेंसिल्वेनिया, सेंट लुइस, सदर्न कैलिफोर्निया और बाल्टीमोर में हुईं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

विश्लेषकों का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान से अमेरिका में हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। हिंसा और गोलीबारी की ताजा घटनाएं शिकागो, वाशिंगटन, मध्य पेंसिल्वेनिया, सेंट लुइस, सदर्न कैलिफोर्निया और बाल्टीमोर में हुईं।

कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी में सार्वजनिक नीति और सांख्यिकी के प्रोफेसर डेनियल नागिन ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि हिंसा में वृद्धि हुई है।’’

अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के शिकागो में एक कार्यक्रम के लिए इकट्टा हुए लोगों पर गोलियां चलाई गईं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ड्यूपेज काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने बताया कि शिकागो के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 20 मील की दूरी पर इलिनोइस के विलोब्रुक में एक सभा के दौरान कुछ लोगों ने गोलियां चलाईं।

‘डेली हेराल्ड’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हमले का मकसद तत्काल पता नहीं चल सका है। शेरिफ के प्रवक्ता रॉबर्ट कैरोल ने कहा कि अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी मारकेशिया वेरी ने बताया कि यह सभा टेक्सास के गैल्वेस्टन में 1865 में लोगों को दासता से मुक्ति मिलने की याद में मनाए जाने वाले ‘जुनेतीन्थ’ के अवसर पर आयोजित की गई थी।

उन्होंने कहा,‘‘ हमें गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दीं और हम बचने के लिए वहीं नीचे बैठ गए।’’

गोलीबारी की दूसरी घटना वाशिंगटन की है। पुलिस ने बताया कि कुछ लोग कैंपग्राउंड में संगीत के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए थे तभी अचानक एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इसमें दो लोग मारे गए और दो घायल हो गए। हमलावर को पकड़ लिया गय है।

वहीं पेनसिल्वेनिया में एक पुलिस चौकी पर गोलीबारी की घटना में एक सैनिक मारा गया और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

अधिकारियों ने रविवार को कहा कि संदिग्ध शनिवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे अपने ट्रक को लेविस्टाउन बैरक की पार्किंग में ले आया और उसने गश्ती कारों पर राइफल से गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि 45 वर्षीय लेफ्टिनेंट जेम्स वैगनर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सैनिक जैक रैगर जूनियर (29) की गोली लगने से मौत हो गई।

लेफ्टिनेंट कर्नल जॉर्ज बिवेन्स ने बताया कि भीषण मुठभेड के दौरान 38 वर्षीय संदिग्ध को गोली मार दी गई। गोलीबारी के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल सका है।

सेंट लूइस में रविवार को गोलीबारी में 17 वर्षीय एक युवक मारा गया वहीं सदर्न कैलिफोर्निया में गोलीबारी में आठ लोग घायल हो गए।

केएबीसी-टीवी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कैलिफोर्निया के कार्सन में आधी रात के बाद अधिकारियों को भेजा गया था।

बाल्टीमोर में शुक्रवार रात गोलीबारी की घटना में छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रात नौ बजे से कुछ पहले शहर के उत्तर में गोलियां चलने की आवाजें सुनी और घटनास्थल पर तीन लोगों को घायल अवस्था में पाया । उन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में देश में लोगों पर गोलियां चलाने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\