एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में दो सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को दो सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि दोनों हादसे वाहनों के सड़क से खाई में गिर जाने के कारण हुए.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में दो सड़क हादसों में छह लोगों की मौत
कार (Photo Credit : ANI)

जम्मू, 5 जून : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में शनिवार को दो सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि दोनों हादसे वाहनों के सड़क से खाई में गिर जाने के कारण हुए.

अधिकारियों के मुताबिक एक हादसा पुंछ जिले के सौजियान गांव में तब हुआ जब एक वाहन गहरे खाई में गिर गया. उन्होंने बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए. यह भी पढ़ें : जम्मू में 42 किलो पोस्त और 10 किलो गांजा जब्त, चार लोग गिरफ्तार

एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. अधिकारियों ने बताया कि दूसरा हादसा रामबन जिले के कुंची गांव में हुआ जब एक वाहन खाई में गिर गया. उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2022 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).