देश की खबरें | हिमाचल में सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंडी/शिमला, 14 जुलाई हिमाचल प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर खुशाला के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।

वाहन में सवार लोग कमरूनाग मंदिर के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। चालक भी घायल हुआ है लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान सुंदरनगर निवासी लाला राम (50), रूप लाल (55), सुनील कुमार (35), गोबिंद राम (60) और मोहना (55) के रूप में हुई है।

बृहस्पतिवार रात एक अन्य दुर्घटना में शिमला जिले की कुमारसैन तहसील में कुमारसैन-कीर्ति लिंक रोड पर एक वाहन के खाई में गिरने से राकेश कुमार (32) की मौत हो गयी।

इस मानसून सीजन में प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में अब तक बत्तीस लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\