देश की खबरें | कर्नाटक के कोप्पल जिले में कार और लॉरी की टक्कर में छह लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के कोप्पल जिले के कुश्तगी तालुक में रविवार शाम एक कार और लॉरी के बीच हुई टक्कर में दो बच्चों और एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
कोप्पल, 28 मई कर्नाटक के कोप्पल जिले के कुश्तगी तालुक में रविवार शाम एक कार और लॉरी के बीच हुई टक्कर में दो बच्चों और एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह हादसा कालकेरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी मृतक विजयपुरा के रहने वाले थे और वे कार से बेंगलुरु की तरफ जा रहे थे, जबकि लॉरी तमिलनाडु से गुजरात की तरफ रवाना हुई थी।
सूत्रों ने बताया कि आमने-सामने की टक्कर में पूरी कार लॉरी के अगले हिस्से में घुस गई थी।
उन्होंने कहा कि कार को क्रेन की मदद से निकाला गया और सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
सूत्रों के अनुसार, हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2023 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

