एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रयागराज में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु, चार अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के गंगापार हंडिया थाना क्षेत्र में हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं।

देश की खबरें | प्रयागराज में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु, चार अन्य घायल

प्रयागराज, 27 अक्टूबर जिले के गंगापार हंडिया थाना क्षेत्र में हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि हंडिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर पहले आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि टवेरा गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे और ये लोग सोरांव थाना क्षेत्र के शिवगढ़ से विंध्याचल की तरफ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पता चल रहा है कि ड्राइवर को नींद आने के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई और पलट गई।

पांडेय ने बताया कि इस घटना में छह लोगों की मृत्यु हुई है। चार लोगों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (हंडिया) सुधीर कुमार ने बताया कि सोरांव से टवेरा गाड़ी में सवार होकर ये लोग बच्चे मुंडन कराने विंध्याचल जा रहे थे, उसी दौरान सुबह करीब पौने छह बजे कार बिजली से खंभे से टकराकर पलट गई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में रेखा देवी (45), कृष्णा देवी (70), सविता (36), रेखा (32) और ओजस (डेढ़ साल) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि नियाशा (12) की मृत्यु अस्पताल पहुंचने पर हुई।

हंडिया में हुई इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस के उच्चाधिकारियों को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचने और घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2022 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).