एजेंसी न्यूज

Nepal Bus Accident: नेपाल में बस दुर्घटना में छह लोगों की मौत, 28 घायल

नेपाल के सिंधुली जिले में रविवार को एक बस के पहाड़ी से टकरा जाने से उसमें सवार तीन महिलाओं सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए.

Nepal Bus Accident: नेपाल में बस दुर्घटना में छह लोगों की मौत, 28 घायल
Road Accident (Photo: PTI)

काठमांडू, 12 मार्च : नेपाल के सिंधुली जिले में रविवार को एक बस के पहाड़ी से टकरा जाने से उसमें सवार तीन महिलाओं सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए. समाचार पत्र ‘द काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार ओखलढुंगा से काठमांडू जा रही बस मिड-हिल राजमार्ग के निकट फिक्कल ग्रामीण नगर पालिका-4 में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस में 34 यात्री सवार थे.

पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन पुरुषों और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीवी दाहाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने के बाद बस पहाड़ी से टकरा गई. यह भी पढ़ें : सोमवार से गैरसैंण में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा सत्र के हंगामेदार रहने के आसार

उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों को खुरकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधीक्षक राज कुमार सिलवाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों में से पांच को इलाज के लिए हवाई मार्ग से काठमांडू ले जाया जाएगा. पुलिस ने बताया कि बस चालक फरार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).