Rajasthan IAS, IPS Transfers: राजस्थान में छह आईएएस, आईपीएस और 165 आरएएस अधिकारियों के तबादले
राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 165 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया.
जयपुर, 28 फरवरी : राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 165 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गयी. राज्य के कार्मिक विभाग ने मंगलवार देर रात इस बाबत अलग-अलग आदेश जारी किए.
विज्ञप्ति के मुताबिक, जिन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें मोहम्मद जुनैद, राहुल जैन और धीगदे सनेहल शामिल हैं. विज्ञप्ति में बताया गया कि आईपीएस अधिकारी जय यादव, मोनिका सेन व राजेंद्र कुमार मीणा का तबादला किया गया है. यह भी पढ़ें : Bihar: पीएम के काम से प्रभावित होकर भाजपा की ओर उन्मुख हुए पाला बदलने वाले कांग्रेसी विधायक
विज्ञप्ति के मुताबिक, आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के अलावा165 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर व उपखंड अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं. राज्य में नयी सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक ढांचे में बदलाव के तहत हाल ही में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हुए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

