एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में छह मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उधमपुर, जम्मू और कठुआ जिलों में छह मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में छह मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

जम्मू, आठ जुलाई जम्मू कश्मीर के उधमपुर, जम्मू और कठुआ जिलों में छह मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह तवी पुल के पास से 5.81 ग्राम हेरोइन बरामद होने के बाद क्रोवा निवासी अरुण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि एक गश्ती दल ने चौधरी को संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा और उसकी तलाशी ली, जिसके बाद मादक पदार्थ बरामद किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि राजीव नगर के अरुण सिंह, बारामूला के मोहम्मद रुस्तम शाह और तालाब तिल्लो के रुबेल शर्मा उर्फ ​​चिंको को सोमवार देर रात क्रमश: जम्मू बस स्टैंड, नोवाबाद और बाहु फोर्ट से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि अरुण सिंह के पास से 20 ग्राम हेरोइन और वजन नापने की एक मशीन, शाह के पास से 12 ग्राम हेरोइन और शर्मा के पास से 8.66 ग्राम हेरोइन, वजन नापने की एक मशीन और 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। शाह की निजी कार भी जब्त की गई है।

उन्होंने बताया कि कठुआ जिले में राजबाग इलाके के हारदो-मुठी में जांच के दौरान दो मादक पदार्थ तस्करों लियाकत अली और सज्जाद हुसैन को गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि इनके पास से 13.04 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि सभी छह मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ स्वापक एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).