Storm in the County: मध्य टेनेसी में भीषण तूफान के कारण छह लोगों की मौत, 20 से अधिक लोग घायल
तूफान के कारण कई शहरों में घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं. मॉन्टगोमेरी काउंटी के अधिकारियों ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि काउंटी में तूफान की चपेट में आने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई. नैशविले आपात अभियान केंद्र ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि वहां भीषण तूफान से तीन लोगों की मौत हो गई.
तूफान के कारण कई शहरों में घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं. मॉन्टगोमेरी काउंटी के अधिकारियों ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि काउंटी में तूफान की चपेट में आने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई. नैशविले आपात अभियान केंद्र ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि वहां भीषण तूफान से तीन लोगों की मौत हो गई. मॉन्टगोमेरी काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि अन्य 23 घायलों का अस्पतालों में इलाज किया गया.
सोशल मीडिया पर क्लार्क्सविले दमकल विभाग द्वारा साझा की गई तस्वीरों में क्षतिग्रस्त मकान नजर आ रहे हैं और राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्रेलर पलटा हुआ दिख रहा है. क्लार्क्सविले के मेयर जो पिट्स ने एक बयान में कहा, ‘‘यह दुखद खबर है और आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं. दुख की घड़ी में हम उनकी मदद के लिए तैयार है.’’ यह भी पढ़ें : Cyclone Michaung: बंगाल में विपक्ष के नेता ने चक्रवात मिचौंग से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की मांग की
मॉन्टगोमेरी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में बताया कि दोपहर करीब दो बजे बवंडर आया. एक स्थानीय स्कूल में राहत शिविर स्थापित किया गया है और लोगों को घर में ही रहने के लिए कहा गया है. पिट्स ने इस तूफान के कारण भारी नुकसान होने की जानकारी दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2023 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

