देश की खबरें | असम में कोविड-19 के छह मरीज उपचाराधीन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में कोविड-19 के दो मरीज पिछले 24 घंटे में बीमारी से स्वस्थ हुए हैं और इस समय राज्य में कुल छह संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है।
गुवाहाटी, नौ जून असम में कोविड-19 के दो मरीज पिछले 24 घंटे में बीमारी से स्वस्थ हुए हैं और इस समय राज्य में कुल छह संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है।
सोमवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, असम में कोविड की मौजूदा लहर में, संक्रमित एवं उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह है।
आंकड़ों के अनुसार, असम में रविवार से कोविड के दो मरीज ठीक हो गए हैं।
इस साल जनवरी से असम में सात लोग कोविड-19 महामारी में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुए हैं।
मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 के 6,133 मरीज उपचाराधीन हैं और छह की मौत हो गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि ज्यादातर मामले हल्के हैं और घरेलू देखभाल से रोगी स्वस्थ हो जाते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

