जरुरी जानकारी | नायका, अडाणी विल्मर, स्टार हेल्थ सहित छह कंपनियों को सेबी से आईपीओ के लिए हरी झंडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नायका, अडाणी विल्मर और स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस सहित छह कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मंजूरी मिल गई है।

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर नायका, अडाणी विल्मर और स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस सहित छह कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मंजूरी मिल गई है।

इनके अलावा पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज, लेटेंट व्यू एनालिटिक्स तथा सिगाची इंडस्ट्रीज को भी नियामक से आरंभिक शेयर बिक्री की अनुमति मिली है।

इन कंपनियों ने सेबी के पास आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज मई और अगस्त के बीच जमा कराए थे। सेबी के ‘अपडेट’ के अनुसार, इन कंपनियो को आईपीओ के लिए बाजार नियामक का ‘निष्कर्ष’ 11 से 14 अक्टूबर के बीच मिला।

किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का निष्कर्ष जरूरी होता है।

दस्तावेजों के अनुसार सौंदर्य उत्पाद नायका का परिचालन करने वाली ऑनलाइन मार्केटप्लेस एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लि. आईपीओ के तहत 525 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। वहीं उसके प्रवर्तक तथा मौजूदा शेयरधारक 4,31,11,670 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे। मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों ने कहा कि इस आईपीओ से 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

अडाणी विल्मर के आईपीओ के तहत 4,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस कंपनी के आईपीओ के तहत 2,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 6,01,04,677 इक्विटी शेयरों का ओएफएस लाएंगे।

हैदराबाद की पेन्ना सीमेंट के आईपीओ के तहत 1,300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 250 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश लाई जाएगी।

लेटेंट व्यू एनालिटिक्स के आईपीओ के तहत 474 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं एक प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 126 करोड़ रुपये का ओएफएस लाएंगे। सिगाची इंडस्ट्रीज के आईपीओ के तहत 76.95 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी।

इन सभी छह कंपनियों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड