Jharkhand: पलामू और हजारीबाग में खदान में जमा पानी में नहाने गये 6 बच्चों की डूबने से मौत
झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा थानान्तर्गत एक खदान में जमा पानी में नहाने गये तीन बच्चों की रविवार को डूबने से मौत हो गई जबकि हजारीबाग के मेरू में भी तीन बच्चों की एक स्थानीय बांध में नहाते समय डूब जाने से मौत हो गयी।
मेदिनीनगर/हजारीबाग, 21 अगस्त : झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा थानान्तर्गत एक खदान में जमा पानी में नहाने गये तीन बच्चों की रविवार को डूबने से मौत हो गई जबकि हजारीबाग के मेरू में भी तीन बच्चों की एक स्थानीय बांध में नहाते समय डूब जाने से मौत हो गयी. यह भी पढ़ें : UP: सीएम योगी ने मेडिकल छात्र की मौत की जांच के आदेश दिए
पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने ‘पीटीआई ’ को बताया कि चार बच्चे रविवार दोपहर में सतबरवा थानांतर्गत गोरा खदान में भरे पानी में नहाने गये थे और इसी दौरान एक बच्चा डूबने लगा, जिसे बचाने की कोशिश में उसके दो अन्य साथी भी डूब गये.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2022 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

