देश की खबरें | एसआईयू ने पाकिस्तान से सक्रिय पांच ‘आतंकवादियों’ के मकानों पर छापा मारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने सीमा पार से आतंकवाद को वित्तपोषण तथा समर्थन देने के मामले में किश्तवाड़ और पुलवामा जिलों में पांच आतंकवादियों तथा तीन संदिग्धों के मकानों पर बुधवार को छापा मारा। आधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू ,17 मई जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने सीमा पार से आतंकवाद को वित्तपोषण तथा समर्थन देने के मामले में किश्तवाड़ और पुलवामा जिलों में पांच आतंकवादियों तथा तीन संदिग्धों के मकानों पर बुधवार को छापा मारा। आधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किश्तवाड़ जिले के मकान पाकिस्तान से सक्रिय आतंकवादियों के हैं और वे क्षेत्र में आतंकवाद को फिर से खड़ा करने की कोशिश में लगे हैं।

किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील पोसवाल ने कहा, ‘‘गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामले में जम्मू की एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) अदालत से तलाशी वारंट मिलने के बाद पांच आतंकवादियों के मकानों पर छापा मारा गया। ये लोग वर्तमान में पाकिस्तान अथवा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि एसआईयू की पांच टीम तथा पुलिस ने मिलकर छापेमारी की। अधिकारी ने कहा कि छापे में मिले सबूतों का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों तथा आतंकवाद की घटनाओं में उनकी भूमिका साबित करने के लिए किया जाएगा।

एसआईयू ने चिरूल पड्यारन के शाहनवाज उर्फ नईम, जामिया मस्जिद के नईम अहमद उर्फ आमिर उर्फ गाजी, किचलू मार्केट के मोहम्मद इकबाल उर्फ बिलाल, हुल्लार किश्तवाड़ के शाहनवाज कंठ उर्फ मुन्ना उर्फ उमर और कुंडली पोचाल के जावेद हुसैन गिरि उर्फ मुजामिल के मकानों पर छापे मारे।

गौरतलब है कि जम्मू में एनआईए की विशेष अदालत ने 26 अप्रैल को किश्तवाड़ के 23 आतंकवादियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। ये आतंकवादी सीमा पार से गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

इससे पहले 13 आतंकवादियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा में अवंतिपोरा पुलिस की एसआईयू ने आतंकी वित्तपोषण के मामले में तराल के रेशिपोरा इलाके में कई जगहों पर छापा मारा।

उन्होंने कहा कि टीम ने तीन संदिग्धों.... रेशिपोरा के मंजूर अहमद, तराल के मोहसिन अहमद लोन और रेशिपोरा के बशीर भट के मकानों की तलाशी ली।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान उचित मानक प्रक्रिया का पालन किया गया और एसआईयू ने वहां से साक्ष्य तथा आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए।

पोसवाल ने कहा, ‘‘किश्तवाड़ से 36 लोग आतंकवाद से जुड़कर पाकिस्तान चले गए थे। उनके खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\