एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में बाढ़ से स्थिति अब भी गंभीर, छह और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में शनिवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रहने के साथ ही छह और लोगों की मौत हो गई। राज्य की प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। बाढ़ से करीब 24 लाख लोग प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | असम में बाढ़ से स्थिति अब भी गंभीर, छह और लोगों की मौत

गुवाहाटी, छह जुलाई असम में शनिवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रहने के साथ ही छह और लोगों की मौत हो गई। राज्य की प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। बाढ़ से करीब 24 लाख लोग प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन के अनुसार, विनाशकारी बाढ़ के चलते चराईदेव में दो तथा ग्वालपाड़ा, मोरीगांव, सोनितपुर और तिनसुकिया जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इस साल असम में बाढ़, भूस्खलन और तूफान से 72 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार, 29 जिलों में बाढ़ से कुल 23,96,648 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 68,768.5 हेक्टेयर फसल जलमग्न हो गई है।

कुल 53,429 प्रभावित लोगों ने 577 राहत शिविरों में शरण ली है।

ब्रह्मपुत्र नदी निमतीघाट, तेजपुर, ग्वालपाड़ा और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसकी सहायक नदियां भी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).