देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में स्थिति सरकार के दावे के विपरीत: उमर अब्दुल्ला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में स्थिति सरकार के दावे के विपरीत है जिसे वह ह (सरकार) झूठ के सहारे छिपाने की कोशिश कर रही है।
श्रीनगर, 19 सितंबर नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में स्थिति सरकार के दावे के विपरीत है जिसे वह ह (सरकार) झूठ के सहारे छिपाने की कोशिश कर रही है।
अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘ (अनंतनाग) मुठभेड़ में चार लोग मारे गये हैं। आज सातवां दिन है। शायद, कोई आतंकवादी नहीं मारा गया। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितना 'शांतिपूर्ण और स्थिर' है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ हां, श्रीनगर और उसके आसपास शांति व स्थिरता है क्योंकि उसे (प्रशासन को) गोल्फ खेलते हुए, मिस वर्ल्ड के साथ घूमते हुए तथा जी20 के प्रतिनिधियों को घुमाते हुए देखा जा सकता है, लेकिन कोकेरनाग , उरी और राजौरी आपको बताएगा कि श्रीनगर के बाहर स्थिति कैसी है।’’
वह घाटी में शांति होने के उपराज्यपाल की अगुवाई वाले प्रशासन के दावे पर निशाना साध रहे थे।
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीर पंजाल क्षेत्र में आतंकवाद ने फिर सिर उठाया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ जब मैं मुख्यमंत्री था, मुझे याद नहीं है कि राजौरी में इस तरह की स्थिति कब थी। पीर पंजाल क्षेत्र में आतंकवाद ने फिर सिर उठाया है। स्थिति उतनी अच्छी नहीं है जितना कि वह (सरकार) दावा करती है। ये लोग क्रूर हो गये हैं और बस झूठ फैला रहे हैं।’’
जब एक पत्रकार ने उनसे इसका समाधान पूछा तो उन्होंने सुझाव दिया कि यह स्वीकार करना कि समस्या है, एक अच्छी शुरुआत होगी।
उन्होंने कहा, ‘‘ जब आप किसी डॉक्टर के पास जाते हैं तो आप यह मानते हैं कि दिक्कत है , इसके बाद वह बीमारी के लिए दवाइयां लिखता है। ये लोग तो यह मानने को तैयार नहीं हैं कि समस्या है। पहले उन्हें करने दीजिए, फिर हम उन्हें समाधान ढ़ढ़ने में मदद करेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)