नयी दिल्ली, आठ अगस्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा और सवाल किया कि सत्तारूढ़ पार्टी की दोषपूर्ण आबकारी नीति के कारण दिल्ली के खजाने को कितना नुकसान हुआ है।
आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में हैं और आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के संबंध में कई जांच का सामना कर रहे हैं। आबकारी नीति को पहले ही वापस ले लिया गया है।
राज्यसभा में वित्त विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सीतारमण ने दिवंगत कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ आप द्वारा लगाए गए आरोपों को भी याद किया कि दीक्षित के खिलाफ भ्रष्टाचार के ‘‘सबूतों से भरी बोरी’’ थी।
सीतारमण ने कहा, ‘‘सबूत से भरी बोरी कहां है?’’ उन्होंने जानना चाहा कि आप पार्टी उन सबूतों का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रही है।
आप पर निशाना साधते हुए मंत्री ने यह भी जानना चाहा कि दोषपूर्ण शराब नीति के कारण दिल्ली के खजाने को कितना नुकसान हुआ।
वित्तमंत्री आप नेता संजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दे रही थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY