जरुरी जानकारी | सीतारमण ने विकास एजेंडा में साझेदारी पर एडीबी उपाध्यक्ष से चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, 18 मार्च केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के उपाध्यक्ष (बाजार समाधान) भार्गव दासगुप्ता के साथ मुलाकात में विकास एजेंडा को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस मुलाकात की जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि दोनों ने विकास के एजेंडा को आगे बढ़ाने में भारत के साथ एडीबी की साझेदारी के तरीकों पर चर्चा की।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत की वृद्धि में भाग लेने के लिए अन्य सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के संस्थानों को जोड़ने के लिए एडीबी की संयोजक शक्ति का उपयोग करने पर भी चर्चा हुई।’’

सितंबर, 2023 में एडीबी ने दासगुप्ता को तीन साल की अवधि के लिए उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। इससे पहले वह आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे।

वर्ष 1966 में स्थापित एडीबी के 68 सदस्य हैं। यह गरीबी उन्मूलन के अपने प्रयासों को जारी रखने के साथ एक समृद्ध, समावेशी, मजबूत और टिकाऊ एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\