जरुरी जानकारी | सीतारमण ने गैर-भाजपा शासित राज्यों की अनदेखी के विपक्ष के आरोप को 'बेबुनियाद' बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों का पक्ष लेने के विपक्ष के आरोप को 'बेबुनियाद' करार दिया और दावे के साथ कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसी राज्य को नजरअंदाज नहीं किया है।
नयी दिल्ली, 13 फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों का पक्ष लेने के विपक्ष के आरोप को 'बेबुनियाद' करार दिया और दावे के साथ कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसी राज्य को नजरअंदाज नहीं किया है।
केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए, सीतारमण ने कहा कि यह कहना सही नहीं है कि बजट से पहले राज्यों से परामर्श नहीं किया गया।
विपक्षी दलों के दावों का जोरदार खंडन करते हुए कि बजट 2025-26 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों द्वारा शासित राज्यों पर केंद्रित है, वित्त मंत्री ने कहा कि ये दावे ''बिल्कुल बेबुनियाद'' हैं।
वह बजट पर राज्यसभा में पिछले कुछ दिनों से हुई चर्चा का जवाब दे रही थीं।
उन्होंने कहा, ''क्या यह बिहार सरकार का बजट है? क्या यह बजट केवल एक राज्य का है?... क्या इसका मतलब यह है कि किसी अन्य राज्य को कुछ नहीं मिलेगा? यह बार-बार पूछा जा रहा है और मैं इसका जवाब दे रही हूं।''
उन्होंने पंजाब, तमिलनाडु और केरल सहित अन्य विपक्षी राज्यों के विकास के लिए केंद्र द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा, ''चाहे बिहार हो या भाजपा शासित राज्य, यह सिर्फ एक निराधार आरोप है।''
उन्होंने विपक्षी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) शासित उनके गृह राज्य तमिलनाडु के लिए की गई पहलों को रेखांकित करते हुए कहा कि केंद्र किसी राज्य को नजरअंदाज नहीं कर रहा है।
सीतारमण ने तमिल में भी कुछ द्रमुक सदस्यों को जवाब दिया और कहा कि केंद्र ने तमिलनाडु के लिए बहुत कुछ किया है, जिनमें राज्य की विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)