देश की खबरें | राजनीति में प्रवेश करने को तैयार अभिनेता सोनू सूद की बहन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता तथा परोपकार के कामों के लिये चर्चा में रहने वाले सोनू सूद ने रविवार को कहा कि उनकी बहन मालविका राजनीति में प्रवेश कर रही हैं, लेकिन उनका खुद का ऐसा कोई इरादा नहीं है।

चंडीगढ़, 14 नवंबर अभिनेता तथा परोपकार के कामों के लिये चर्चा में रहने वाले सोनू सूद ने रविवार को कहा कि उनकी बहन मालविका राजनीति में प्रवेश कर रही हैं, लेकिन उनका खुद का ऐसा कोई इरादा नहीं है।

सूद की इस घोषणा के बाद अटकले शुरू हो गईं है कि उनकी बहन 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मोगा से किस्मत आजमा सकती हैं।

मोगा जिले से संबंध रखने वाले सूद ने कहा कि उनकी बहन ने अतीत में बहुत से अच्छे काम किये हैं।

सूद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ''हम आज आधिकारिक तौर पर कहना चाहते हैं कि मालविका निश्चित रूप से पंजाब की सेवा करने आएगी।''

किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर सूद ने कहा कि इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, ''हमने अभी तक पार्टी के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। जब भी समय आएगा, हम सुनिश्चित करेंगे कि हम आपको इसकी जानकारी दें।''

यह पूछे जाने पर कि क्या वह खुद राजनीति में आएंगे तो सूद ने कहा कि उन्होंने राजनीति में आने के बारे में नहीं सोचा है।

अभिनेता ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचने में मदद करके सुर्खियां बटोरी थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\