Delhi: केजरीवाल का बड़ा आरोप, कहा- सिसोदिया को भारत रत्न दिया जाना चाहिए, लेकिन राजनीतिक कारणों से परेशान किया जा रहा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए भारत रत्न दिया जाना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार राजनीतिक उद्देश्यों के कारण उन्हें परेशान कर रही है.
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए भारत रत्न दिया जाना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार राजनीतिक उद्देश्यों के कारण उन्हें परेशान कर रही है. गुजरात दौरे पर आये केजरीवाल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क टाइम्स ने हमारे शिक्षा मॉडल की सराहना की है.’’
केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि सिसोदिया की सराहना करने के बजाय उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. केजरीवाल ने यह भी आशंका जतायी कि सिसोदिया को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है, किसे पता मुझे भी गिरफ्तार किया जा सकता है. यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने गुजरात में मादक पदार्थों की बरामदगी को लेकर गृह मंत्री संघवी को बर्खास्त करने के कहा
यह सब गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है. केजरीवाल ने दावा किया कि गुजरात के लोग दुखी हैं और राज्य में पिछले 27 वर्षों के भाजपा शासन के अहंकार का खामियाजा भुगत रहे हैं. उन्होंने वादा किया कि राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने पर गुजरात के लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2022 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

