देश की खबरें | सिसोदिया ने चन्नी से पंजाब में ‘कायाकल्प’ किए गए 250 स्कूलों की सूची जारी करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से सोमवार को उन 250 स्कूलों का नाम बताने को कहा जिनका कायाकल्प राज्य में कांग्रेस के शासनकाल में हुआ है ताकि दोनों राज्य सरकारों की ओर से संचालित स्कूलों में बदलाव व विकास की तुलना की जा सके।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से सोमवार को उन 250 स्कूलों का नाम बताने को कहा जिनका कायाकल्प राज्य में कांग्रेस के शासनकाल में हुआ है ताकि दोनों राज्य सरकारों की ओर से संचालित स्कूलों में बदलाव व विकास की तुलना की जा सके।

सिसोदिया ने रविवार को दिल्ली के उन 250 स्कूलों के नामों की सूची जारी की थी जिनके बारे में उन्होंने कहा है कि इनका कायाकल्प आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार में पांच साल में हुआ है। उन्होंने पंजाब सरकार से भी ऐसी ही सूची जारी करने को कहा था।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “ हमने 250 स्कूलों की सूची जारी की थी ताकि दिल्ली के शिक्षा मॉडल और पंजाब के शिक्षा मॉडल के बीच तुलना की जा सके। 24 घंटे बीत गए हैं लेकिन पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने अब तक प्रतिक्रिया नहीं दी है…. मैं अब पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी से आग्रह करता हूं कि वह सूची साझा करें ताकि राज्य के लोगों को भी पता चले।”

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि पंजाब में कांग्रेस नीत सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है।

उन्होंने बृहस्पतिवार को परगट सिंह को दोनों सरकारों के शिक्षा मॉडल पर बहस करने के लिए आमंत्रित किया था और पंजाब तथा दिल्ली के 10-10 सरकारी स्कूलों में संयुक्त निरीक्षण का भी प्रस्ताव दिया था।

सिसोदिया के आमंत्रण पर प्रतिक्रिया देते हुए परगट सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, “ मैं पंजाब के सरकारी स्कूलों की दिल्ली के स्कूलों के साथ तुलना करने के दिल्ली के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मनीष सिसोदिया के सुझाव का स्वागत करता हूं। हालांकि हम 10 स्कूलों के बजाय पंजाब और दिल्ली के 250-250 स्कूल लेंगे।”

पंजाब में अगले साल के शुरू में विधानसभा चुनाव होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी