खेल की खबरें | सिराज के परिवार और दोस्तों ने में खुशी की लहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अपने बेटे को भारतीय क्रिकेट टीम के लिये खेलते देखने की हसरत लिये मोहम्मद सिराज के वालिद चल बसे और आज अगर वह जीवित होते तो उन्हें फख्र होता कि उनके बेटे ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भारत के लिये सबसे ज्यादा विकेट लिये ।

हैदराबाद, 19 जनवरी अपने बेटे को भारतीय क्रिकेट टीम के लिये खेलते देखने की हसरत लिये मोहम्मद सिराज के वालिद चल बसे और आज अगर वह जीवित होते तो उन्हें फख्र होता कि उनके बेटे ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भारत के लिये सबसे ज्यादा विकेट लिये ।

सिराज ने 2 . 1 से जीती श्रृंखला में 13 विकेट लिये ।ब्रिसबेन में मिली जीत का जश्न यहां हैदराबाद में भी मनाया गया ।

सिराज के पिता मोहम्मद गौस का 20 नवंबर को निधन हो गया था । इसके एक सप्ताह पहले ही भारतीय टीम आस्ट्रेलिया पहुंची थी और कोरोना प्रोटोकॉल के कारण सिराज अंतिम संस्कार के लिये लौट भी नहीं सके ।

सिराज के भाई मोहम्मद इस्माइल ने कहा ,‘‘ मेरे मरहूम वालिद का ख्वाब था कि सिराज भारत के लिये टेस्ट क्रिकेट खेले । वह उसे नीली और सफेद जर्सी में देखना चाहते थे और उनका यह सपना पूरा हो गया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय टीम की यह बड़ी उपलब्धि है ।सिराज ने अब्बा का सपना पूरा कर दिया । हमें खुशी है कि वह जीत में योगदान दे सका ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने घर में कोई जश्न नहीं मनाया लेकिन सोसायटी के लोगों और हैदराबाद ने जश्न की तैयारी की है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका