एजेंसी न्यूज

ICC Player of the Month Award for January 2023: मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए किया गया नामित

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को मंगलवार को आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के पुरस्कार के लिये नामांकन मिला है.

ICC Player of the Month Award for January 2023: मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए किया गया नामित
Shubman Gill (Photo credit: Twitter @BCCI)

दुबई, सात फरवरी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को मंगलवार को आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के पुरस्कार के लिये नामांकन मिला है.न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे पुरस्कार की दौड़ में तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक इस साल में विभिन्न प्रारूपों में तीन शतक और दो अर्धशतक लगा दिये हैं. गिल ने पिछले महीने सफेद गेंद के दोनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया जबकि सिराज ने जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में नयी गेंद के साथ वनडे में बेहतरीन गेंदबाजी की है. यह भी पढ़ें: कैरियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर पहुंची स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा को एक पायदान का नुकसान

गिल ने मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ पहला टी20 खेला जिसमें सात रन ही बना सके लेकिन तीसरे मैच में 46 रन बनाये. इसके बाद तीन वनडे में 70, 21 और 116 रन बनाये. न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में पहले वनडे में उन्होंने 149 गेंद में 208 रन की पारी खेली जबकि दूसरे छोर से कोई बल्लेबाज 28 के पार नहीं जा सका था.

वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए. इसके बाद अगली दो पारियों में नाबाद 40 और 112 रन बनाये । उन्होने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में सर्वाधिक स्कोर के पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 360 रन बनाये.

दूसरी ओर सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में सात ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिये. इसके बाद अगले दो मैचों में क्रमश: तीन और चार विकेट चटकाये । न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में उन्होंने चार विकेट लिये और दूसरे मैच में छह ओवर में महज दस रन देकर एक विकेट लिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2023 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).