COVID-19 Oxygen: सर गंगाराम अस्पताल को पांच मीट्रिक ट्रन ऑक्सीजन मिली
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल को रविवार सुबह चार बजकर 15 मिनट पर पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल: दिल्ली (Delhi) के सर गंगाराम अस्पताल को रविवार सुबह चार बजकर 15 मिनट पर पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन (oxygen) मिली .अधिकारियों ने यह जानकारी दी.इससे पहले, शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल ने शनिवार को रात साढ़े दस बजे एक अन्य जीवन रक्षा संदेश (एसओएस) भेजते हुए कहा था कि उसके पास केवल करीब 45 मिनट तक आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन बची है और 100 से अधिक मरीजों का जीवन जोखिम में है.
आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक राघव चड्ढा की मदद से शनिवार देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर अस्पताल को एक टैंकर मिला जिससे एक मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली.अस्पताल के एक प्रवक्ता ने देर रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर कहा, ‘‘यह ऑक्सीजन दो घंटे तक चलेगी.’’ यह भी पढ़ें : COVID Cases in India: भारत में चौथे दिन दर्ज हुए 3 लाख से अधिक फ्रेश कोविड केसेस, एक्टिव मामले 25 लाख के पार, पढ़ें पूरी डिटेल्स
प्रवक्ता ने कहा कि सर गंगाराम अस्पताल को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाला प्रमुख आपूर्तिकर्ता फरीदाबाद में है जिसे तड़के तीन बजे से पहले एक टैंकर भेजना है.उन्होंने बताया कि आखिरकार सुबह चार बजकर 15 मिनट पर टैंकर पहुंच गया और उससे पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन दी। पिछले तीन दिनों में यह अस्पताल को मिली सबसे अधिक ऑक्सीजन है.प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह ऑक्सीजन 11 से 12 घंटे तक चलेगी। लंबे वक्त के बाद ऑक्सीजन पूरे दबाव पर काम कर रही है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2021 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

