देश की खबरें | सिंहदेव ने यूक्रेन से लौटे छात्रों की पढ़ाई के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई पूरी करवाने के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखा है। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, 10 अगस्त छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई पूरी करवाने के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखा है। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया से वापस आए मेडिकल छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पूरी कराने के लिए जल्द नीतिगत निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

उन्होंने बताया कि सिंहदेव ने मार्च माह में भी उन्हें पत्र लिखकर इस संबंध में जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया था। रुस-यूक्रेन युद्ध के कारण राज्य के 207 विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़कर देश लौटना पड़ा था।

सिंहदेव ने अपने पत्र में कहा,‘‘ रूस-यूक्रेन युद्ध से उत्पन्न हुई गंभीर परिस्थितियों के कारण यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भारतीय मूल के सभी छात्र-छात्राओं को भारत सरकार द्वारा सकुशल वापस लाया गया है। बड़ी संख्या में देश वापस आए छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के मेडिकल छात्र-छात्राओं के भविष्य और आगे की शिक्षा को लेकर मैंने आप से पहले भी पत्र के माध्यम से तत्काल समुचित पहल करने का आग्रह किया है।’’

अधिकारियों ने बताया कि सिंहदेव ने ‘छत्तीसगढ़ यूक्रेन मेडिकल पैरेंट्स एंड स्टूडेंट एसोसिएशन’, रायपुर का पत्र भी संलग्न कर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भेजा है जिसमें यूक्रेन से लौटे 207 छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने गहरी चिंता व्यक्त की है।

अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मांडविया से अनुरोध किया है कि प्रभावित सभी छात्रों के अध्ययनरत समयावधि को आधार मानकर देश के मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त सीटें आवंटित कर उन्हें समायोजित किया जाए जिससे प्रभावित छात्र-छात्राओं का भविष्य सुरक्षित और सुनिश्चित हो सके‌।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज