देश की खबरें | नाबालिगों से दुष्कर्म मामलों को लेकर कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा सिंह ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य में नाबालिगों से दुष्कर्म एवं हत्या के मामलों में कांग्रेस नेताओं-- प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने एक शब्द भी नहीं बोला है।

जयपुर, नौ सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य में नाबालिगों से दुष्कर्म एवं हत्या के मामलों में कांग्रेस नेताओं-- प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने एक शब्द भी नहीं बोला है।

सिंह ने यह आरोप तब लगाया है जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रविवार को टोंक जिले में जनसभा को संबोधित करने वाली हैं।

सिंह ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘राहुल गांधी, खरगे और प्रियंका राजस्थान आए, लेकिन दुष्कर्म पीड़ित परिवारों को सांत्वना तक देने नहीं गए।’’

उन्होंने कहा , ‘‘ कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी राजस्थान आ रही हैं। वह वहीं जाती हैं जहां भाजपा सरकार नहीं होती। मैं उनसे आग्रह करना चाहता हूं कि बीते कुछ दिनों में राज्य में 31 मासूमों के साथ दुष्कर्म और हत्या के वीभत्स अपराध हुए हैं। प्रियंका गांधी को उनके घर जाकर उन परिवारों को सांत्वना देनी चाहिए। उन्हें उनका हाल जानना चाहिए।’’

सिंह के अनुसार गृहविभाग का कामकाज भी संभाल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कभी भी विधानसभा में कानून व्यवस्था को लेकर एक शब्द तक नहीं बोला।

भाजपा नेता ने दावा किया कि पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्राओं में हजारों लोग उमड़ रहे हैं और उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\