सिंगापुर ने विदेशी कर्मचारियों के बीच कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए और अधिक उपाय किए
उन्होंने कहा कि जांच में संक्रमण की पुष्टि के तुरंत बाद मरीजों को दूर के किसी अस्पताल में ले जाने के बजाय इंटर-एजेंसी टास्क फोर्स द्वारा स्थापित सामुदायिक देखभाल सुविधा केंद्र (सीसीएफ) में ले जाया जाएगा।
सिंगापुर, एक मई सिंगापुर सरकार कोविड-19 से संक्रमित उन प्रवासी कर्मचारियों के लिए, सबसे अधिक प्रभावित स्थानों पर सामुदायिक देखभाल केंद्र स्थापित कर रही है, जिनकी हालत ठीक हो गई है या उनमें हल्के लक्षण हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जांच में संक्रमण की पुष्टि के तुरंत बाद मरीजों को दूर के किसी अस्पताल में ले जाने के बजाय इंटर-एजेंसी टास्क फोर्स द्वारा स्थापित सामुदायिक देखभाल सुविधा केंद्र (सीसीएफ) में ले जाया जाएगा।
विदेशी श्रमिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए बड़े स्थानों पर सीसीएफ तैयार किए जा रहे हैं।
इसी तरह से सामुदायिक आरोग्य केंद्र (सीआरएफ) की स्थापना ऐसे रोगियों की देखभाल के लिए की जाएगी, जो अब संक्रमणमुक्त हो कर सीसीएफ से बाहर निकल चुके हैं।
इंटर-एजेंसी टास्क फोर्स ने एक बयान में कहा, ‘‘कर्मचारियों के ठीक होने के बाद, हमारा उद्देश्य उन्हें स्वस्थ रहने में मदद करना है और उन्हें काम करने में सक्षम बनाना है ताकि जब उनके नियोक्ता अपने कामकाज शुरू करेंगे तो उसके लिए कर्मचारी उपलब्ध रहें ।’’
स्वास्थ्य मंत्री गन किम योंग ने कहा कि कई उपायों को लागू करने से स्थिति में कुछ सुधार हुआ है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सिंगापुर में कोरोना वायरस के कुल मामले 17,101 तक पहुंच गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

