विदेश की खबरें | सिंगापुर ने खाद्य विषाक्तता के बाद राष्ट्रीय भोजन कार्यक्रम निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर ने स्कूल ऑफ आर्ट्स (एसओटीए) में भोजन के कारण खाद्य विषाक्तता के मामले सामने के बाद बृहस्पतिवार को दो दिन पुरानी ‘राष्ट्रीय तैयारी पहल’ को अस्थायी रूप से रोक दिया जिसमें तैयार भोजन परोसना शामिल है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 20 फरवरी सिंगापुर ने स्कूल ऑफ आर्ट्स (एसओटीए) में भोजन के कारण खाद्य विषाक्तता के मामले सामने के बाद बृहस्पतिवार को दो दिन पुरानी ‘राष्ट्रीय तैयारी पहल’ को अस्थायी रूप से रोक दिया जिसमें तैयार भोजन परोसना शामिल है।

सिंगापुर फूड एजेंसी (एसएफए), शिक्षा मंत्रालय, एजेंसी फॉर इंटीग्रेटेड केयर और खाद्य आपूर्तिकर्ता एसएटीएस ने संयुक्त बयान में कहा "जब तक स्कूल ऑफ द आर्ट्स में खाद्य विषाक्तता के मामलों की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक सिंगापुर फूड रेजिलिएंस प्रिपेयर्डनेस प्रोग्राम को एहतियातन निलंबित किया जा रहा है।"

चैनल न्यूज एशिया ने बुधवार को पहली बार खाद्य विषाक्तता मामले की रिपोर्ट दी थी।

इस भोजन को खाने के बाद 20 छात्रों में डायरिया और उल्टी जैसे लक्षण सामने आए। ये तैयार भोजन इस साल के 'फूड रेजिलिएंस प्रिपेयर्डनेस प्रोग्राम' के तहत 90 से अधिक स्कूलों के 1 लाख से अधिक छात्रों और शिक्षकों को वितरित किया जाना था।

एसओटीए के छात्रों को मंगलवार को "एक्सरसाइज एसजी रेडी" के तहत ये भोजन प्रदान किया गया था। यह अभ्यास "टोटल डिफेंस" पहल के तहत बिजली कटौती और खाद्य आपूर्ति में रुकावट जैसी आपातकालीन स्थितियों में तैयार रहने के लिए किया गया था।

एसएफए, शिक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और एसएटीएस ने बुधवार को बताया कि प्रभावित छात्र स्कूल के उन छात्रों का लगभग 1% हिस्सा हैं जिन्होंने तैयार भोजन खाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\