सिंगापुर पुलिस भारतीय प्रवासी कामगारों के खिलाफ टिप्पणी मामले में एक व्यक्ति से कर रही है पूछताछ

‘चैनल न्यूज एशिया’ की एक खबर के अनुसार पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन्हें 34 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा भारतीय प्रवासी कामगारों के खिलाफ ट्विटर पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के संबंध में 18 अप्रैल को रिपोर्ट मिली थी।

जमात

सिंगापुर, 25 अप्रैल सिंगापुर पुलिस भारतीय प्रवासी कामगारों के खिलाफ एक आपत्तिजनक ट्वीट कर विभिन्न जातीय समूहों के बीच कथित तौर पर शत्रुता को बढ़ावा देने के लिए एक व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।

‘चैनल न्यूज एशिया’ की एक खबर के अनुसार पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन्हें 34 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा भारतीय प्रवासी कामगारों के खिलाफ ट्विटर पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के संबंध में 18 अप्रैल को रिपोर्ट मिली थी।

ट्विटर अकाउंट को हटा दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान की है और कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में ऐसा माना जा रहा है कि आपत्तिजनक ट्वीट से जुड़े दो अन्य मामलों में यह व्यक्ति शामिल था।

पुलिस ने बताया कि जांच चल रही है और यदि आरोपी व्यक्ति दोषी पाया गया तो उसे तीन साल तक की जेल हो सकती है या जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

सहायक आयुक्त जूलियस लिम ने कहा कि पुलिस सिंगापुर में विभिन्न जातीय समूहों के बीच तनाव पैदा करने की मंशा रखने वाले लोगों के खिलाफ कड़ा रूख अपनाना जारी रखेगी।

सिंगापुर में रहने वाले विदेशी कामगारों में से अधिकांश भारतीय नागरिक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\