विदेश की खबरें | सिंगापुर : भारतीय मूल के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री के भाई के खिलाफ मुकदमा दायर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में भारतीय मूल के दो मंत्रियों ने दो सरकारी बंगलों के लिए बाजार मूल्य से कम किराया देने से संबंधित आरोपों पर प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के छोटे भाई ली सीन यांग पर मानहानि का मुकदमा किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, तीन सितंबर सिंगापुर में भारतीय मूल के दो मंत्रियों ने दो सरकारी बंगलों के लिए बाजार मूल्य से कम किराया देने से संबंधित आरोपों पर प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के छोटे भाई ली सीन यांग पर मानहानि का मुकदमा किया है।

चैनल ‘न्यूज एशिया’ ने शनिवार को एक रिपोर्ट में बताया कि सिंगापुर की अदालत की वेबसाइट पर जारी सुनवाई सूची के अनुसार, इस मामले में सुनवाई मंगलवार (पांच सितंबर) को सुबह नौ बजे होगी।

कानून एवं गृह मामलों के मंत्री के षणमुगम और विदेश मामलों के मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने जुलाई में ली सीन यांग को नोटिस भेजा था, जिसमें कहा गया था कि अगर वह माफी नहीं मांगते, अपने आरोप वापस नहीं लेते और रिडआउट रोड पर स्थित औपनिवेशिक काल के बंगलों से संबंधित नुकसान की भरपाई नहीं करते तो उनके खिलाफ मुकदमा किया जाएगा।

षणमुगम ने 27 जुलाई को एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि यांग ने उन पर और बालाकृष्णन पर भ्रष्ट आचरण का तथा व्यक्तिगत लाभ के लिए काम करने का आरोप लगाया था।

षणमुगम ने कहा कि ये आरोप गलत है। षणमुगम ने कहा कि वह पुश्तैनी घर को बेचने की तैयारी कर रहे थे इसीलिए उन्होंने रिडआउट रोड की संपत्ति किराये पर ली न कि लाभ कमाने के लिए।

रिडआउट रोड की दो संपत्तियों के किराये से जुड़ा मुद्दा मई की शुरुआत में उस समय चर्चा में आया जब विपक्षी राजनेता और रिफॉर्म पार्टी के प्रमुख केनेथ जेयारत्नम ने सवाल किया कि क्या मंत्री बंगलों के लिए ‘‘उचित बाजार मूल्य से कम भुगतान कर रहे हैं?’’

ली सीन यांग और उनकी पत्नी ने जुलाई 2022 में एक पुलिस साक्षात्कार में शामिल होने से इनकार करने के बाद देश छोड़ दिया, जो उनके दिवंगत पिता और संस्थापक प्रधान मंत्री ली कुआन यू की वसीयत के बारे में न्यायिक कार्यवाही में झूठ बोलने से संबंधित था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी