विदेश की खबरें | सिंगापुर: भारतीय नागरिक पर विमान में महिला केबिन क्रू सदस्य की मर्यादा भंग करने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर जाने वाले विमान की केबिन क्रू (चालक दल) सदस्य की मर्यादा भंग करने के आरोप में मंगलवार को 20 वर्षीय भारतीय नागरिक पर मामला दर्ज किया जाएगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 22 अप्रैल सिंगापुर जाने वाले विमान की केबिन क्रू (चालक दल) सदस्य की मर्यादा भंग करने के आरोप में मंगलवार को 20 वर्षीय भारतीय नागरिक पर मामला दर्ज किया जाएगा।

उड़ान के दौरान 28 वर्षीय महिला केबिन क्रू सदस्य की कथित तौर पर मर्यादा भंग किए जाने की घटना के बाद 28 फरवरी को दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी।

सोमवार को जारी एक पुलिस बयान के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला केबिन क्रू सदस्य एक महिला यात्री को शौचालय की ओर ले जा रही थीं, तभी उन्होंने जमीन पर टिश्यू पेपर का एक टुकड़ा देखा। जब वह उसे उठाने के लिए झुकीं, तभी 20 वर्षीय आरोपी उनके पीछे आया और उन्हें पकड़कर जबरन शौचालय में घुस गया।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार की खबर के अनुसार, महिला यात्री जो उस वक्त वहां मौजूद थीं, उन्होंने मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर महिला क्रू सदस्य को विमान के शौचालय से बाहर निकाला।

घटना की सूचना केबिन सुपरवाइजर को दी गई और विमान के सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर उतरते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने संबंधित एयरलाइन का नाम उजागर नहीं किया है।

आरोपी पर ‘मर्यादा भंग करने के इरादे से बल प्रयोग’ की धारा के तहत आरोप दर्ज किए जाएंगे।

हवाई अड्डा पुलिस विभाग की कमांडर, सहायक आयुक्त एम. मालती ने कहा, ‘‘हम ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हैं क्योंकि केबिन क्रू प्रशिक्षित पेशेवर होते हैं, जो सभी यात्रियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस विमान में सवार सभी कर्मचारियों और यात्रियों को किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न या हमले से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\