विदेश की खबरें | सिंगापुर : भारतीय मूल के पांच लोगों पर तेलशोधन कारखाने से तेल चोरी में शामिल होने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर के पुलाउ द्वीप तेल शोधन कारखाने से वर्ष-2017 में 9.452 करोड़ डॉलर की ईंधन चोरी में रिश्वत लेने का भंडाफोड़ हुआ था और इस मामले में बृहस्पतिवार को 12 लोगों के खिलाफ अभियोग तय किया गया जिनमें पांच भारतीय मूल के लोग भी शामिल हैं।

सिंगापुर 14 अप्रैल सिंगापुर के पुलाउ द्वीप तेल शोधन कारखाने से वर्ष-2017 में 9.452 करोड़ डॉलर की ईंधन चोरी में रिश्वत लेने का भंडाफोड़ हुआ था और इस मामले में बृहस्पतिवार को 12 लोगों के खिलाफ अभियोग तय किया गया जिनमें पांच भारतीय मूल के लोग भी शामिल हैं।

चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक पुलाउ (द्वीप) बुकोम स्थित रॉयल डच शेल रिफाइनरी में यह चोरी करीब 10 साल तक चली।

खबर के मुताबिक इसकी साजिश रिफाइनरी (तेल शोधन कारखाना) के मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों ने मिलकर रची और वे गैर कानूनी तरीके से बाजार भाव से कम मूल्य पर समुद्री पोतों में इस्तेमाल ईंधन भरते थे।

भारतीय मूल के 60 वर्षीय दुरईसामी पर कथित तौर पर 31 हजार डॉलर लेने के तीन अभियोग लगे हैं, आनंद ओमप्रकाश (39)पर 14,770 डॉलर लेने के दो अभियोग, जसबीर सिंह परमजीत सिंह (37) पर 15 हजार डॉलर लेने का एक अभियोग, कुमुनन रत्ना कुमारन(40) पर 12 हजार डॉलर लेने का एक अभियोग और परमानंधाम श्रीनिवासन (39) पर तीन हजार डॉलर रिश्वत लेने का अभियोग दर्ज हुआ है।

भ्रष्ट कृत्य जांच ब्यूरो के मुताबिक बृहस्पतिवार को जिन 12 लोगों पर अभियोग तय किया गया वे शेल द्वारा तैनात बाहरी सर्वे करने वाली कंपनियों के कर्मी है जिनका काम पोत में लादे गए ईंधन की मात्रा की जांच करना था।

इन पर निरीक्षण के दौरान पोत में ईंधन की सही जानकारी नहीं देने के एवज में कुल 2,21,530 डॉलर बतौर रिश्वत लेने का आरोप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\