देश की खबरें | सिंगापुर की कंपनी ने नोएडा में डाटा सेंटर कैंपस विकसित करने का दिया प्रस्‍ताव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर की बड़ी डाटा सेंटर कंपनी एसटी टेलीमीडिया ग्लोबल डाटा सेंटर (एसटीटी जीडीसी) ने नोएडा में ग्रीनफील्‍ड डाटा सेंटर कैंपस को विकसित करने का प्रस्‍ताव दिया है।

लखनऊ, 19 जनवरी सिंगापुर की बड़ी डाटा सेंटर कंपनी एसटी टेलीमीडिया ग्लोबल डाटा सेंटर (एसटीटी जीडीसी) ने नोएडा में ग्रीनफील्‍ड डाटा सेंटर कैंपस को विकसित करने का प्रस्‍ताव दिया है।

अपर मुख्‍य सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार के साथ मंगलवार को संपन्‍न हुई बैठक में 'एसटीटी जीडीसी इंडिया' के प्रतिनिधि ने सूचित किया कि पहले चरण में कंपनी द्वारा 600 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 18 मेगावाट की क्रिटिकल आईटी क्षमता वाले डाटा सेंटर कैंपस को विकसित करना प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना में लगभग 30-40 प्रत्यक्ष और लगभग 550 परोक्ष रोज़गार के अवसरों के सृजन की सम्भावना है।

मंगलवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार दूसरे चरण में 500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश के साथ आईटी लोड डाटा सेंटर क्षमता 36 मेगावाट तक विस्तारित की जा सकेगी। प्रमुख क्लाउड कंपनियों, हाइपरस्केलर्स और बड़े व्यावसायिक उद्यमों की आवश्यकताओं को पूर्ण करने के उद्देश्य से डाटा सेंटर परिसर प्रस्तावित है।

उप मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर दिनेश शर्मा ने कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के कार्यक्रम के अनुरूप उत्‍तर प्रदेश सरकार डाटा सेंटर विकास और संचालन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए अनेक कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि डाटा सेंटर सेक्टर विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उद्यमों के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। आलोक कुमार ने कहा कि नोएडा में प्रस्तावित डाटा सेंटर कैपस को औद्योगिक हब और राष्ट्रीय राजधानी के निकट होने के साथ सुलभ अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी का भी लाभ उपलब्ध होगा और इस क्षेत्र को उत्तर भारत में एक प्रमुख डाटा सेंटर हब के रूप में विकसित करने में सहायता मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका