खेल की खबरें | सिंधू, श्रीकांत सेमीफाइनल में हारे, इंडोनेशिया मास्टर्स से भारतीय चुनौती समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और किदांबी श्रीकांत इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शनिवार को क्रमश: महिला और पुरुष एकल के अपने-अपने मुकाबले हार गये जिससे टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गयी।

बाली, 20 नवंबर दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और किदांबी श्रीकांत इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शनिवार को क्रमश: महिला और पुरुष एकल के अपने-अपने मुकाबले हार गये जिससे टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गयी।

  सिंधू जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से सीधे गेम में हार गई जबकि श्रीकांत को तीसरी वरीयता प्राप्त डेनमार्क के एंडर्स एंटोंसेन ने शिकस्त दी।

इस मैच से पहले यामागुची के खिलाफ सिंधू का रिकॉर्ड 12 - 7 का था और इस साल दोनों मैचों में उसने उसे हराया था लेकिन आज उसका सामना नहीं कर पाई । यह एकतरफा मैच उसने 32 मिनट के भीतर 13 - 21, 9 - 21 से गंवा दिया ।

तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थी और दोनों गेम में शुरू ही से पिछड़ गई । दूसरे गेम में कुछ समय के लिये उसने बढत बनाई लेकिन यामागुची ने शानदार वापसी करके कोई मौका नहीं दिया ।

अब जापानी खिलाड़ी का सामना चौथी वरीयता प्राप्त अन सियंग और थाइलैंड की पी चाइवान के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा ।

पुरुष एकल के अंतिम आठ मुकाबले में हमवतन एचएस प्रणय को हराने वाले श्रीकांत एंटोंसेन को चुनौती देने में नाकाम रहे। वह 41 मिनट तक मुकाबले को 14-21, 9-21 से हार गये।

विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर रह चुके भारतीय खिलाड़ी ने मैच की शुरुआत में डेनमार्क के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्कोर को 3-3, 4-4, 5-5 और फिर 12-11 किया लेकिन इसके बाद लय गवां बैठे।

दूसरे गेम में बेहद कम समय में वह 4-4 की बराबरी से 12-4 से पिछड़ गये और फिर वापसी करने में नाकाम रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी