देश की खबरें | सिंधू बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 15वें स्थान पर खिसकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ताजा बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में तीन पायदान खिसककर 15वें स्थान पर पहुंच गई ।

नयी दिल्ली, चार जुलाई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ताजा बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में तीन पायदान खिसककर 15वें स्थान पर पहुंच गई ।

इस साल अप्रैल में शीर्ष दस से बाहर हुई सिंधू के 13 टूर्नामेंटों में 51070 अंक हैं ।

वह इस सप्ताह कनाडा ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में भाग लेगी । पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान एड़ी में फ्रेक्चर के कारण वह पांच महीने कोर्ट से दूर रही थी । वह इस सत्र में मैड्रिड स्पेन मास्टर्स सुपर 300 के फाइनल में और मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 में सेमीफाइनल में पहुंची थी ।

सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी युगल रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं । पुरूष एकल में एच एस प्रणय आठवें स्थान पर हैं जबकि लक्ष्य सेन 19वें और किदाम्बी श्रीकांत 20वें स्थान पर है ।

महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद एक स्थान गिरकर 17वें स्थान पर है ।

पुरूष युगल में एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला 26वें स्थान पर है जबकि रोहन कपूर और एन सिक्की रेड्डी मिश्रित युगल में 33वें स्थान पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\