खेल की खबरें | सिंधू पेरिस ओलंपिक महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने पेरिस ओलंपिक की महिला एकल स्पर्धा में एस्तोनिया के क्रिस्टीन कूबा को सीधे गेमों में 21 . 5, 21 . 10 से हराकर नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया ।
पेरिस, 31 जुलाई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने पेरिस ओलंपिक की महिला एकल स्पर्धा में एस्तोनिया के क्रिस्टीन कूबा को सीधे गेमों में 21 . 5, 21 . 10 से हराकर नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया ।
रियो ओलंपिक में रजत और तोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू ने यह एकतरफा मुकाबला 33 मिनट में जीता ।
इससे पहले उन्होंने ग्रुप एम के पिछले मैच में मालदीव की फातिमा अब्दुल रज्जाक को 21 . 9, 21 . 6 से हराया था ।
सभी 16 ग्रुप से शीर्ष खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचते हैं ।
पहले मैच की ही तरह सिंधू को इस मुकाबले में ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा । विश्व रैंकिंग में 73वें स्थान पर काबिज एस्तोनिया की खिलाड़ी 13वीं रैंकिंग वाली भारतीय का सामना नहीं कर सकी । सिंधू ने पहला गेम 14 मिनट में जीता ।
दूसरे गेम में कूबा ने चुनौती पेश की लेकिन सिंधू ने हर वार का माकूल जवाब दिया ।
कूबा ने 2 . 0 की बढत बनाई लेकिन सिंधू ने जल्दी ही बराबरी कर ली । इसके बाद लंबी रेलियां चली और एक समय सिंधू को पूरा नेट कवर करके दौड़ना पड़ा और कूबा ने शटल उनकी पहुंच से बाहर फेंकी ।
इसके बाद सिंधू ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करके क्रॉसकोर्ट स्मैश से 15 . 6 से बढत बना ली और इसके बाद कूबा को वापसी का कोई मौका नहीं दिया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

