खेल की खबरें | सिमरन महिला 100 मीटर टी12 स्पर्धा के सेमीफाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की सिमरन ने पहले दौर की हीट एक में शीर्ष पर रहते हुए पेरिस पैरालंपिक की महिला 100 मीटर टी12 स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पेरिस, चार सितंबर भारत की सिमरन ने पहले दौर की हीट एक में शीर्ष पर रहते हुए पेरिस पैरालंपिक की महिला 100 मीटर टी12 स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
अपने गाइड अभय सिंह के साथ उतरीं 24 साल की गत विश्व चैंपियन सिमरन 12.17 सेकेंड का सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार खिलाड़ियों की पहली हीट (शुरुआती दौर की रेस) में शीर्ष पर रहीं।
समय से पहले जन्मी सिमरन दृष्टि बाधित हैं। वह कुल मिलाकर दूसरे स्थान पर रहीं।
पैरालंपिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्ड धारक क्यूबा की ओमारा डूरंड 16 खिलाड़ियों के बीच 11.87 सेकेंड के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ शीर्ष पर रहीं। सेमीफाइनल गुरुवार को खेला जाएगा।
टी12 श्रेणी उन खिलाड़ियों के लिए है जिनकी दृष्टि बाधित है।
सभी चार हीट में शीर्ष पर रहने वाली खिलाड़ियों तथा उसके बाद की चार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सेमीफाइनल में जगह मिली।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 11:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

