देश की खबरें | पर्यटकों के लिए एक नवंबर से फिर से खुलेगा सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा का सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान कोविड-19 निर्देशो का अनुपालन करते हुए एक नवंबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बारीपदा, 28 अक्टूबर ओडिशा का सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान कोविड-19 निर्देशो का अनुपालन करते हुए एक नवंबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मयूरभंज जिले का यह अभयारण्य मार्च के अंतिम सप्ताह से आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | Union Minister Smriti Irani Tests Positive For Covid-19: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव.

एसटीआर प्रशासन ने कहा कि आगंतुकों को सामाजिक दूरी, मास्क पहनने और सेनिटाइजर का प्रयोग करने जैसे कोविड-19 निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

सिमिलीपाल बाघ अभयारण्य (एसटीआर) ने एक बयान में कहा कि सुबह छह बजे से सुबह नौ बजे के बीच कलीयामी और पीठबाटा चौकियों के जरिए आगंतुकों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी ।

यह भी पढ़े | CAT 2020 Admit Card Released: कैट परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, iimcat.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड.

अभयारण्य क्षेत्र के अंदर रात भर रहने के इच्छुक लोगों को ऑनलाइन बुकिंग करके ऐसा करने की अनुमति दी जा सकती है।

प्रवेश द्वार पर ही प्रत्येक वाहन में टूरिस्ट गाइड की व्यवस्था की जाएगी।

बयान में आगंतुकों को अभयारण्य क्षेत्र से दोपहर तीन बजे तक बाहर आने की सलाह दी गई है।

बयान में कहा गया है कि महामारी को देखते हुए समय-समय पर टाइगर रिजर्व के अंदर की स्थिति की समीक्षा की जाएगी ।

यह राष्ट्रीय उद्यान अपने वनस्पतियों, जीवों, झरने, दुर्लभ गहरे रंग के बाघों और विशाल हरे घास के मैदानों के लिए प्रसिद्ध है और बड़ी संख्या में पर्यटक इसे देखने आते हैं।

शुभांशि माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\