एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, 90,000 रुपये के स्तर पर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्टॉकिस्टों और खुदरा विक्रेताओं की बिकवाली से बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 4,900 रुपये घटकर 90,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि सोना 100 रुपये घटकर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, 90,000 रुपये के स्तर पर पहुंची

नयी दिल्ली, 28 नवंबर स्टॉकिस्टों और खुदरा विक्रेताओं की बिकवाली से बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 4,900 रुपये घटकर 90,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि सोना 100 रुपये घटकर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

बुधवार को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत क्रमश: 78,800 रुपये और 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

आभूषण विक्रेताओं और सिक्का विनिर्माताओं की कमजोर मांग के कारण चांदी की कीमत भी 4,900 रुपये घटकर 90,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

इससे पहले, चार नवंबर को चांदी में 4,600 रुपये की गिरावट आई थी। बुधवार को चांदी में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी देखी गई थी। इसमें 5,200 रुपये की तेजी आई थी और यह राष्ट्रीय राजधानी में दो सप्ताह के अंतराल के बाद 95,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई थी।

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क योजनाओं के आर्थिक संभावनाओं पर प्रभाव और फेडरल रिजर्व (फेड) की ब्याज दर के परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता के बीच विदेशों में मजबूत रुख के अनुरूप यहां कारोबारी धारणा कमजोर हुई।

एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक-जिंस और मुद्रा) रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसकी शुरुआत कमजोर रही, लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच नए सिरे से तनाव के बीच जल्दी ही इसमें समर्थन मिल गया, जिससे सुरक्षित निवेश को बढ़ावा मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘डॉलर सूचकांक की चाल और वैश्विक परिस्थिति से सोने की गति अल्पकाल में अनिश्चित रहेगी।’’

एशियाई बाजार में कॉमेक्स सोना वायदा 8.20 डॉलर प्रति औंस या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 2,673 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.15 प्रतिशत गिरकर 30.51 डॉलर प्रति औंस पर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2024 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).