एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | चांदी में 1,603 रुपये का उछाल, सोने में भी मामूली बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया के कमजोर होने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत में 1,603 रुपये का उछाल देखने को मिला, जबकि स्थानीय बाजार में सोने में मामूली तेजी रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | चांदी में 1,603 रुपये का उछाल, सोने में भी मामूली बढ़त

नयी दिल्ली, 19 जनवरी रुपया के कमजोर होने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत में 1,603 रुपये का उछाल देखने को मिला, जबकि स्थानीय बाजार में सोने में मामूली तेजी रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

सोने की कीमत 16 रुपये की तेजी के साथ 47,878 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,862 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के कमजोर होने से सोने की कीमत में मामूली तेजी दिखी।’’

चांदी की कीमत 1,603 रुपये के उछाल के साथ 63,435 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जो पिछले कारोबारी सत्र में 61,832 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में आरंभिक कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 12 पैसे घटकर 74.70 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली तेजी के साथ 1,814.94 डॉलर प्रति औंस चल रहा था, जबकि चांदी 23.64 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

पटेल ने कहा, ‘‘आगे की दिशा के लिए किसी संकेत के अभाव में सोने की कीमत करीब 1,800 डॉलर पर लगभग स्थिर रही।’’

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2022 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).