एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | चांदी 5,200 रुपये के उछाल के साथ 95,000 रुपये के पार, सोना भी मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की जोरदार लिवाली के बीच बुधवार को सर्राफा कीमतों में दो दिन की भारी गिरावट के बाद तेजी लौटी। इस दौरान चांदी 5,200 रुपये के एक दिन के सबसे बड़े उछाल के साथ 95,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

जरुरी जानकारी | चांदी 5,200 रुपये के उछाल के साथ 95,000 रुपये के पार, सोना भी मजबूत

नयी दिल्ली, 27 नवंबर मजबूत वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की जोरदार लिवाली के बीच बुधवार को सर्राफा कीमतों में दो दिन की भारी गिरावट के बाद तेजी लौटी। इस दौरान चांदी 5,200 रुपये के एक दिन के सबसे बड़े उछाल के साथ 95,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 650 रुपये बढ़कर 78,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में सोने में 2,250 रुपये की गिरावट आई थी। मंगलवार को यह 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 950 रुपये की तेजी के साथ 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत में 5,200 रुपये की एक दिन की सबसे बड़ी तेजी देखी गई और यह दो सप्ताह के अंतराल के बाद 95,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी की कीमत में सबसे बड़ी एक दिन की वृद्धि 21 अक्टूबर को दर्ज की गई थी, जब इसमें 5,000 रुपये की तेजी आई थी।

इससे पिछले दो दिन में चांदी में 2,700 रुपये की गिरावट आई थी और मंगलवार को यह 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

कारोबारियों ने बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में वृद्धि का श्रेय पश्चिम एशिया में अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ घरेलू बाजार में औद्योगिक और पहनावा कारोबार खंड में बढ़ती खपत को दिया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण बाजार में मजबूती के साथ कारोबार हुआ। सोने में व्यापक तेजी का रुझान बरकरार है, लेकिन अल्पकालिक अनिश्चितता बनी हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एमसीएक्स में 75,900 रुपये पर सोना अपने शिखर से थोड़ा नीचे है, लेकिन बजट सप्ताह के दौरान देखे गए 67,500 रुपये के निचले स्तर से काफी ऊपर है।’’

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 27 डॉलर प्रति औंस या 1.02 प्रतिशत बढ़कर 2,673.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक -जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘भू-राजनीतिक जोखिमों और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क योजनाओं ने सोने में निवेश को बढ़ावा दिया और उसे अपनी खोई हुई जमीन को वापस पाने में मदद की। इससे बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।’’

गांधी ने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट ने भी सोने की कीमतों को समर्थन दिया।

एशियाई बाजार में चांदी 0.33 प्रतिशत बढ़कर 30.94 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2024 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).