एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | चांदी 505 रुपये टूटी, सोने में भी मामूली गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 42 रुपये की गिरावट के साथ 45,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

जरुरी जानकारी | चांदी 505 रुपये टूटी, सोने में भी मामूली गिरावट

नयी दिल्ली, 16 अगस्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 42 रुपये की गिरावट के साथ 45,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,002 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 505 रुपये की गिरावट के साथ 61,649 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबार में 61,974 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,774 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 23.50 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर बनी रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने से सोने का शुरुआती लाभ समाप्त हो गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2021 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).