देश की खबरें | सिक्किम में कोविड-19 के 209 नए मामले आए, तीन और मौत हुईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम में कम से कम 209 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 18,659 हो गए। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
गंगटोक, 15 जून सिक्किम में कम से कम 209 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 18,659 हो गए। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण तीन और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 284 हो गई।
ताजा मामलों में से 83 पूर्वी सिक्किम से, 72 दक्षिणी सिक्किम से, 51 पश्चिमी सिक्किम से और तीन उत्तरी सिक्किम से सामने आए।
बुलेटिन में कहा गया है कि हिमालयी राज्य में अब 3,239 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 14,887 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।
राज्य में कोरोना वायरस रोगियों के ठीक होने की दर वर्तमान में 79.7 प्रतिशत है।
कम से कम 249 कोविड मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं।
राज्य में पिछले 24 घंटों में 1,643 जांच हुई हैं। राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 1,50,023 नमूनों की जांच हो चुकी है और संक्रमण दर 12.7 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2021 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

