देश की खबरें | सिक्किम सरकार ने छात्र नेता की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम सरकार ने एक छात्र नेता की अप्राकृतिक मौत के मामले की जांच के लिये एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

गंगटोक, 14 जुलाई सिक्किम सरकार ने एक छात्र नेता की अप्राकृतिक मौत के मामले की जांच के लिये एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

सिक्किम उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन. के. जैन (सेवानिवृत्त) के तहत गठित पैनल एक महीने के भीतर राज्य सरकार को एक रिपोर्ट सौंपेगा।

पदम गुरुंग, नामची गवर्नमेंट कॉलेज में छात्र प्रतिनिधि परिषद के अध्यक्ष थे। वह 28 जून को नामची जिले के काजितार इलाके में एक नाले में मृत पाए गए थे।

गुरुंग के परिवार ने उनके शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुये आरोप लगाया था कि उनकी हत्या की गई है।

छात्र नेता की मौत राज्य में एक बड़ा मुद्दा बन गई और कई राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों ने इसकी सीबीआई जांच की मांग की।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बुधवार को गुरुंग के परिवार से मुलाकात की और उन्हें मामले की न्यायिक जांच कराने का आश्वासन दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\