देश की खबरें | सिक्किम उपचुनाव : दो विधानसभा सीटों पर एसकेएम उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के उम्मीदवार आदित्य गोले और सतीश चंद्र राय क्रमश: सोरेंग-चाकुंग और नामची-सिंघीथांग विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में बुधवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गंगटोक, 30 अक्टूबर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के उम्मीदवार आदित्य गोले और सतीश चंद्र राय क्रमश: सोरेंग-चाकुंग और नामची-सिंघीथांग विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में बुधवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक गोले सोरेंग-चाकुंग सीट के लिए उपचुनाव में एकमात्र उम्मीदवार थे क्योंकि सिक्किम लोकतांत्रिक मोर्चा (एसडीएफ) के उम्मीदवार प्रोबिन हंग सुब्बा ने मंगलवार को अपना नामांकन वापस ले लिया था।

अधिकारियों ने बताया कि गोले निर्विरोध निर्वाचित हुए और सोरेंग के निर्वाचन अधिकारी धीरज सुबेदी ने नाम वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।

एसकेएम के सतीश चंद्र राय ने नामची के निर्वाचन अधिकारी अनूपा तमलिंग से निर्वाचन प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया।

राय नामची-सिंघीथांग विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए, क्योंकि मंगलवार को एसडीएफ उम्मीदवार डेनियल राय द्वारा नाम वापस लेने के बाद वह मैदान में एकमात्र उम्मीदवार थे।

राय और गोले की जीत के साथ, एसकेएम ने 1989 में सिक्किम संग्राम परिषद (एसएसपी) और 2009 में सिक्किम लोकतांत्रिक मोर्चा (एसडीएफ) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है क्योंकि तब दोनों पार्टियों ने सिक्किम विधानसभा की सभी 32 सीटें जीती थीं।

सिक्किम के मुख्यमंत्री और एसकेएम अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग ने राज्य के लोगों से हिमालयी राज्य में विकास कार्यों को तेजी देने के लिए पार्टी के सभी 32 विधायक चुनने का आग्रह किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\